Friday, May 29, 2026

एम वाय हॉस्पिटल में नवजात का शव मिलाः इमरजेंसी वार्ड के पास बने बाथरूम में पड़ा था, पुलिस जांच में जुटी

 
नवीन मौर्य 
नित्य संदेश, इंदौर एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिला। शव इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में मिला। सूचना मिलने के बाद एमवाय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


पुलिस के मुताबिक सुबह कुछ लोग बाथरूम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां एक नवजात का शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी दी। 


अस्पताल परिसर में नवजात का शव मिलने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एमवाय अस्पताल पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।अस्पताल में आने वाले कुछ मरीज और उनके परिजन इमरजेंसी वार्ड के सामने बने सार्वजनिक बाथरूम का उपयोग करने पहुंचे थे। 


इसी दौरान उनकी नजर वहां जमीन पर पड़े एक नवजात शिशु के निष्प्राण शरीर पर पड़ी। बाथरूम में बच्चे का शव देख लोग सहम गए और तुरंत बाहर भागकर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड्स को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की मदद से मासूम के शव को सावधानीपूर्वक बाथरूम से बाहर निकाला गया।​शुरुआती जांच और डॉक्टरों के मुआयने में सामने आया है कि मृत नवजात की उम्र करीब तीन महीने के आसपास है। शव मिलने के तुरंत बाद उसे अस्पताल के सीएचएमओ कक्ष में सुरक्षित रखवाया गया, जहां से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एमवाय चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

No comments:

Post a Comment