Thursday, May 21, 2026

ईद-उल-अजहा व दशहरा को मद्देनजर रखते हुए शांति समिति की बैठक हुई

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुरुवार को थाना परिसर में ईद-उल-अजहा व दशहरा को मद्देनजर रखते हुए शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारे से सौहार्द से त्योहार मानने की अपील की गई।


बैठक में थाना प्रभारी सुधीश सिरोही ने बताया कि ईद-उल-अजहा व दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी जबकि ऐसे त्योहारों पर एक-दूसरे लोगों को सहयोग करना चाहिए। तभी क्षेत्र की पहचान होती है और हम सब लोग अमन चैन कायम करें।


बैठक में चेयरमैन हिटलर त्यागी पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, गुल्लू प्रधान, मौलाना अबूबकर, मौलाना आरिफ, मौलाना कासमी, तालिब सभासद आदेश कुमार गुर्जर, जारीफ प्रधान, देवेंद्र शर्मा राजेंद्र गर्ग, शकील प्रधान, कपिल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment