Saturday, May 9, 2026

द्वितीय वार्षिकोत्सव ‘अलंकार’ एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा अन्तर्महाविद्यालयीय एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के तत्वावधान में द्वितीय वार्षिकोत्सव ‘अलंकार’ एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा अन्तर्महाविद्यालयीय एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर भारती दीक्षित की अध्यक्षता में किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि प्रो रेखारानी तिवारी, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय खरखौदा, गेस्ट ऑफ़ ऑनर नीता गुप्ता, लोक गायिका तथा गेस्ट ऑफ़ ओनर डॉ शैल शर्मा, तथा आयोजन समिति के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात कल्चरल क्लब की सचिव डॉ शालिनी वर्मा एवं छात्राओं के द्वारा माँ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। स्वागत के इस क्रम में मुख्य अतिथि प्रो रेखा रानी तिवारी का एक गमले एवं अनुस्मारक के द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात गेस्ट ऑफ़ ऑनर नीता गुप्ता तथा डॉ शैल शर्मा का भी स्वागत किया गया। इसके बाद कल्चरल क्लब की संयोजक प्रो लता कुमार ने वर्षभर में आयोजित होने वाले होने वाले समस्त कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से आए 12 प्रतिभागी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कु. डॉली इस्माइल पीजी महिला कॉलेज मेरठ, द्वितीय स्थान पर कु. खुशी सिंह इस्माइल पीजी महिला कॉलेज मेरठ तथा तृतीय स्थान पर कु जरका शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ रहीं। सांत्वना पुरस्कार कु माही, के एल एस एम एम कॉलेज मेरठ, कु साक्षी तथा कु कार्तिका मेरठ कॉलेज ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया । 


इसके पश्चात नीता गुप्ता, लोक गायिका ने एक बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी तथा डॉ॰ शैल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी एवं कार्यक्रम की सराहना की। इसी क्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर रेखा रानी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की प्रतिभा का निखार करते हैं। आजकल लोकनृत्य का चलन कम हो रहा है इसलिए ऐसे आयोजन बहुत महत्त्वपूर्ण हैं । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की सचिव डॉ शालिनी वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कल्चरल क्लब द्वारा वर्ष भर कराई गई प्रतियोगिताएं जैसे सुगम संगीत प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, युवा महोत्सव, कविता लेखन, नेल आर्ट प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता,  देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आदि का पुरस्कार वितरण किया गया एवं महाविद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में एनसीसी छात्राओं, प्रिया , अंशिका , गुंजन , नेहा, आंचल एवं साक्षी को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य डॉ कुमकुम, डॉ॰ भावना सिंह, डॉ गौरी , डा. डेजी वर्मा, डॉ नेहा सिंह, डॉ आकांक्षा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कल्चरल क्लब की कोषाध्यक्ष प्रोफेसर मंजू रानी, अर्थशास्त्र विभाग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।


No comments:

Post a Comment