Sunday, May 10, 2026

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन्स की ओर से शनिवार को हापुड़ रोड़ पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें करीब दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया तथा इसी दौरान आने जाने लोगों ने लंगर व भंडारे में खाना खाया। 


प्रणव वशिष्ठ फाउंडेशन्स के नेतृत्व में दो दर्जन इकाई रक्त संग्रह हुआ। मुख्यातिथि व फाउंडेशन डायरेक्टर सेवानिवृत जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पिता ओमप्रकाश शर्मा व बेटे प्रणव वशिष्ठ की बरसी पर स्वैच्छिक रक्तदान व लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का हौसलाफजाई किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान अति पुण्य का कार्य है। शिविर संयोजक डॉ. देवेंद्र शर्मा पूर्व डायरेक्टर गैल ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।


शिविर में सेवानिवृत जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. माधवी शर्मा, देवेंद्र शर्मा पूर्व डायरेक्टर गैल, नीलिमा शर्मा, एडवोकेट प्रणिता वशिष्ठ, एडवोकेट राजीव गिरी, एडवोकेट नसीब सैफी, एडवोकेट मनीषा मेहरा, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार मीवा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन महामंत्री एडवोकेट प्रशांत गुप्ता, एडवोकेट अरुण कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, डॉ. एससी अग्रवाल, नलिन अग्रवाल, डॉ. अशोक मित्तल, एसके गुप्ता, कांता, नीरज, शिवम आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment