Friday, May 22, 2026

माँ कनकेश्वरी देवी महाविद्यालय में प्रकृति संवाद — अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी महाविद्यालय इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर "प्रकृति संवाद: जैव विविधता महोत्सव 2026" का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस वर्ष की वैश्विक थीम "वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना थी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पौधों की मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पोस्टर प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता और ऑनलाइन जैव विविधता प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


इस अवसर पर प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज आवश्यक है; स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण व प्लास्टिक मुक्ति पर काम करें। संयोजक डॉ. प्रियंका ढलवानी के अनुसार जैव विविधता जीवन की आधारशिला है।


क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला और जनप्रतिनिधि चंदू शिंदे ने इस हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य, डॉ साधना सचदेवा तथा महाविद्यालय स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment