Friday, May 8, 2026

शिक्षा, शोध और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा को “सर्वश्रेष्ठ महिला प्रोफेसर पुरस्कार – 2026” एवं “राष्ट्रीय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ महिला सेवा पुरस्कार – 2026” से नवाजा गया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा को शिक्षाशोधसमाजसेवा तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दो राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला प्रोफेसर पुरस्कार – 2026” तथा राष्ट्रीय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ महिला सेवा पुरस्कार – 2026” से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैबल्कि पूरे शैक्षणिक जगत के लिए प्रेरणादायक क्षण है।

 

प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा वर्तमान में स्वामी विवेकानंद शोध पीठस्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं संयोजिका के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।  इसके साथ ही प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा डिपार्टमेंट ऑफ़ लिबरल आर्ट्स एंड हयूमैनिटिज़,  एफ.ए.एस.एस में अर्थशास्त्र विषय की वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा जगत में उनका अनुभवविषय पर गहरी पकड़छात्रों के प्रति समर्पण तथा संस्थान के विकास हेतु निरंतर प्रयास उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।  “सर्वश्रेष्ठ महिला प्रोफेसर पुरस्कार – 2026” उन्हें अर्थशास्त्र विषय में उत्कृष्ट शिक्षणशोध कार्यों में उल्लेखनीय योगदानविद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शननवाचार आधारित शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने तथा अकादमिक उत्कृष्टता स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने शिक्षण कार्यकाल में अनेक विद्यार्थियों को न केवल विषय ज्ञान प्रदान कियाबल्कि उन्हें करियर निर्माणनैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास की दिशा में भी प्रेरित किया है।  


डॉ. मोनिका मेहरोत्रा के मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने शोध कार्यों में सफलता प्राप्त की है। उनके निर्देशन में तैयार किए गए शोध पत्रसेमिनार प्रस्तुतियां और अकादमिक प्रोजेक्ट्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। वह विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखतींबल्कि उन्हें समसामयिक आर्थिक मुद्दोंसामाजिक चुनौतियों और व्यवहारिक ज्ञान से भी जोड़ती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी उनके योगदान को संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ानेविद्यार्थियों के सर्वांगीण विकासअनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहन देने तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक छवि को सुदृढ़ बनाने में विशेष भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्वअनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण ने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग दिया है। 


इसके अतिरिक्त प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा को समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवामहिला जागरूकतासामाजिक उत्तरदायित्वनेतृत्व क्षमता तथा सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के लिए राष्ट्रीय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ महिला सेवा पुरस्कार – 2026” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने समाज में परिवर्तनजागरूकता और सेवा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए हों।

 

डॉ. मोनिका मेहरोत्रा लंबे समय से शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने युवाओंविशेषकर छात्राओं को आत्मनिर्भरताशिक्षा के महत्वव्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा मिली है। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. (डॉ.) मोनिका मेहरोत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहींबल्कि उन सभी विद्यार्थियोंसहयोगियों और परिवारजनों का सम्मान है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। 


उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी शिक्षाशोध और समाजसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी तथा समाज और विद्यार्थियों के प्रति अपने दायित्वों का सदैव पालन करेंगी।  उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को यदि उचित अवसरशिक्षा और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। यह सम्मान देश की हर उस महिला को समर्पित है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनके कार्य यह संदेश देते हैं कि समर्पणमेहनतअनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह सम्मान नारी शक्तिशिक्षा और समाज सेवा के संगम का प्रतीक है।

No comments:

Post a Comment