Wednesday, May 13, 2026

पुष्पा-2 की तर्ज पर व्यापार संघ का नया गठन, अर्पित मोंगा बने अध्यक्ष, स्पर्श अग्रवाल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। सेक्टर-2 में धरने पर बैठी महिलाओं ने आज स्थानीय व्यापारियों और सेक्टर-2 अध्यक्ष से अपने आंदोलन में सहयोग की अपील की। महिलाओं ने व्यापार संघ से बाजार बंद कराने का समर्थन भी मांगा, ताकि उनकी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंच सके।

बताया गया कि जब व्यापार संघ की ओर से यह कहा गया कि बाजार बंद करने से कोई विशेष फायदा नहीं होगा, तो महिलाओं ने नाराजगी और व्यंग्यात्मक अंदाज में “पुष्पा-2” फिल्म के मुख्यमंत्री बदलने वाले दृश्य का जिक्र करते हुए खुद ही नए व्यापार संघ के गठन की घोषणा कर दी।
 
धरनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने ऐलान किया कि अब उनके “नए व्यापार संघ” के अध्यक्ष अर्पित मोंगा होंगे, जबकि महामंत्री की जिम्मेदारी स्पर्श अग्रवाल संभालेंगे। इस घोषणा के बाद धरनास्थल पर मौजूद महिलाओं और लोगों में हल्की हंसी और उत्साह का माहौल बन गया।

महिलाओं का कहना था कि उनका उद्देश्य केवल अपने घरों और व्यापार को बचाने की लड़ाई को मजबूत करना है तथा हर उस व्यक्ति को साथ जोड़ना है जो उनके समर्थन में खड़ा हो।

No comments:

Post a Comment