Saturday, May 16, 2026

मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के निःशुल्क हड्डी रोग शिविर में उमड़ी भीड़ | 150+ मरीजों ने लिया परामर्श

नित्य संदेश ब्यूरो

मुज़फ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित मिनोचा नर्सिंग होम पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली द्वारा आयोजित निःशुल्क हड्डी रोग जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। 


शिविर में मैक्स हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. निकुंज अग्रवाल ने 150 से अधिक मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान घुटनों के दर्द, गठिया, कंधे की समस्या और स्पोर्ट्स इंजरी से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी गई। शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क रैंडम ब्लड शुगर, रक्तचाप एवं बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने BMD जांच कराकर हड्डियों की मजबूती की जानकारी प्राप्त की। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment