Monday, May 4, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की 10 रन से जीत


-विराट ने शानदार 71 रन की पारी खेली

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें विराट की शानदार 71 रन की पारी से जीटीबी ने 10 रन से जीत प्राप्त की। ऋषभ एकेडमी की ओर से संचित ने भी 6 विकेट झटके।

टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसमें विराट ने 71 रन की पारी खेली। ऋषभ ने 36, वंश ने भी 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से संचित ने 4 ओवर में 6 विकेट लिए और एक ओवर में 5 विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा अनीक और विहान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.5 ओवर में 164 रन ही बना सकी। इसमें ऋषभ की ओर से मुआज ने 42, संचित ने 39, प्रिंस ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से नीरव ने 4, विराट ने दो, शोएब ने दो विकेट लिए। 

इस मौके पर मैन ऑफ द मैच विराट और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज संचित को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता में अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment