Sunday, April 19, 2026

ICICI Bank प्लेसमेंट ड्राइव में सुभारती विश्वविद्यालय के 7 छात्रों का चयन, 5 लाख वार्षिक पैकेज मिला


नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एवं इंडस्ट्री इंटरफेस विभाग द्वारा ICICI Bank के सहयोग से एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के निदेशक सुधीर शर्मा ने बैंक की टीम का उत्साह पूर्वक स्वागत किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक, बीबीए और बीसीए के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उद्योग की मांगों के अनुरूप तैयार करना और उन्हें आधुनिक प्रोफेशनल दुनिया के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था। ICICI Bank, जो देश के अग्रणी निजी बैंकों में से एक है, छात्रों को सुरक्षित और प्रतिष्ठित करियर के अवसर प्रदान करता है। इस ड्राइव के तहत कुल 7 छात्रों का चयन बैंक के Aspire Program में रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए किया गया। चयनित छात्रों को 5 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा, साथ ही करियर ग्रोथ के बेहतरीन अवसर भी मिलेंगे।

 


Aspire Program के माध्यम से छात्रों को ग्राहक सेवा, वित्तीय उत्पादों और व्यावसायिक संचार में दक्ष बनाया जाएगा, जिससे वे अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा और सीईओ प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने छात्रों को संबोधित किया और भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। यह पहल छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने और उनके करियर को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

No comments:

Post a Comment