Friday, April 17, 2026

एमडीए किड्स स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक गीत


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, मेरठकिठौर क्षेत्र स्थित ग्राम राधना इनायतपुर में एमडीए किड्स स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक मास्टर इकरार अहमद ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को आधुनिक और नैतिक, दोनों प्रकार की शिक्षा दी जाती है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

कार्यक्रम में किठौर से आए समाजसेवी डॉक्टर शादाब अली और हजरत मौलाना मुजीब को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार इकराम चौधरी भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में डॉक्टर शादाब अली ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों, चाहे बेटा हो या बेटी को अवश्य शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में जागरूकता और रोशनी लाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

अंत में स्कूल प्रबंधक मास्टर इकरार अहमद ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला एमडीए किड्स स्कूल में कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।

No comments:

Post a Comment