Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 30, 2026

“इंजीनियरिंग ऑन डिस्प्ले – शोकेस योर इनोवेशन” कार्यक्रम का आयोजन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, मेरठ में “इंजीनियरिंग ऑन डिस्प्ले – शोकेस योर इनोवेशन” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन स्टूडेंट्स कॉन्शियस क्लब एवं सांस्कृतिक समिति SCRIET के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता एवं वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अनुज कुमार (प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, भौतिकी विभाग, CCSU) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को तकनीकी ज्ञान को समाजोपयोगी नवाचारों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. जयंता कुमार महतो (शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ) एवं डॉ. प्रदीप कुमार (JSS यूनिवर्सिटी, नोएडा) शामिल रहे, जिन्होंने अपने अनुभव एवं निष्पक्ष मूल्यांकन से प्रतियोगिता की गुणवत्ता को उच्च स्तर प्रदान किया।प्रतियोगिता को दो प्रमुख श्रेणियों – सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर – में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


सॉफ्टवेयर श्रेणी में प्रथम स्थान नंदिनी द्विवेदी ने अपने प्रोजेक्ट Prep AI के साथ प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से टीम PRISM एवं टीम SarkariNext को मिला। टीम PRISM में अनन्या त्यागी, सत्यम कुमार, वंदना यादव, मुस्कान सिंह एवं सौरभ सिंह पटेल शामिल रहे, जबकि टीम SarkariNext में निपेंद्र तिवारी एवं आयुष तिवारी शामिल रहे। तृतीय स्थान Agent OS टीम को प्राप्त हुआ, जिसमें दिवेश यादव, लक्ष्य पांडेय, उत्सव दुबे एवं खुशी यादव शामिल थे।

हार्डवेयर श्रेणी में प्रथम स्थान Smart Disaster Monitoring Rover using ESP32 प्रोजेक्ट को प्राप्त हुआ, जिसने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीक के प्रभावी उपयोग को दर्शाया। द्वितीय स्थान Smart Rover Miners टीम ने हासिल किया, जिसमें सार्थक द्विवेदी, मोहित राठौर, सत्यम तिवारी एवं यश चाहल शामिल रहे। तृतीय स्थान Air Quality Monitoring System using MQ135/DHT11 को प्रदान किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश देते हुए उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया तथा कार्यक्रम में ऊर्जा और संवेदनशीलता का समावेश किया।


संस्थान के निदेशक प्रो. निरज सिंघल एवं डीन प्रो. आर.के. सोनी ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नवाचार को प्रोत्साहन देने एवं आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन समिति, संकाय सदस्यों एवं छात्र टीम के समन्वित प्रयासों से संभव हो पाया, जिसमें स्टूडेंट्स कॉन्शियस क्लब की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here