Wednesday, April 22, 2026

हमारी पृथ्वी बहुत अनमोल है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुडनैस पब्लिक स्कूल में अर्थ डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और भावनाओं के साथ भाग लिया। छात्रों ने चार्ट पेपर, प्रोजेक्ट और आकर्षक मॉडल बनाकर धरती को बचाने के उपाय प्रस्तुत किए। 

बच्चों ने अपने कार्यों के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमारी पृथ्वी बहुत अनमोल है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पेड़ लगाने, पानी बचाने और प्रदूषण कम करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। इसके साथ ही बच्चों ने भावपूर्ण और प्रेरणादायक भाषण देकर सभी को जागरूक किया । 

इस अवसर पर चेयरमैन फखरे आलम और प्रिंसिपल उमर फारुख ने शानदार मॉडल और भाषण देने पर याहया, आफिया, अमानी असद, अरूशा, अलीना, अज़किया, ज़किया, मिस्बाह, बुशरा, इनाया, हादिया, सना, दानिया, फरहा, फातिमा, अमीरा आमिर, काशफी, आहिरा, माहिरा, ईशल को मेडल देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment