Wednesday, April 15, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर किरन प्रदीप के संरक्षण में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पूजा राय ने सभी स्वयंसेविकाओं को इससे परिचित कराते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक 2023) एक ऐतिहासिक कानून है, जो लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% या एक-तिहाई सीटें आरक्षित करता है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें सशक्त बनाना है। तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने शासन द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम को अपना समर्थन दिया। 

No comments:

Post a Comment