Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

“समग्र स्वास्थ्य की ओर सार्थक पहल: सुभारती विश्वविद्यालय में ‘वेलनेस एवं समग्र विकास’ कार्यशाला का सफल आयोजन”

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत लिबरल आर्ट्स एवं ह्यूमैनिटीज विभाग के सहयोग से माखनलाल हॉल में वेलनेस एवं समग्र विकास” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्यतनाव प्रबंधन तथा संतुलित जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के वेलनेस सेंटर के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राहुल बंसल ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य के लिए मनशरीर और आत्मा के संतुलन को अत्यंत आवश्यक बताते हुए प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरन रानी पंवारसहायक प्राध्यापक द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस कार्यशाला में लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गौर एवं लिबरल आर्ट्स एवं ह्यूमैनिटीज विभागाध्यक्ष डॉ. तारक नाथ सहित दोनों विभागों के संकाय सदस्यगैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेजिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली एवं समृद्ध बन गया।


कार्यशाला का समापन सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण में हुआजहां प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में समग्र स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन छात्रों एवं स्टाफ में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सफल एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here