मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. सबसे पहले गुरु पद पूजन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। सभी को इस अवसर पर ध्यान साधना कराई गई एवं ओमकार का गुंजन कराया गया। सभी ने मिलकर जय जय शिव शंभू महादेव शिव शंभू का कीर्तन किया। मानस ने गणेश वंदना की। रचना ने जय राधा माधव जय कुंज बिहारी गाया। नीलम ने श्री राम जय राम जयजय राम संकीर्तन कराया विनीता जी ने सभी को ध्यान एवं मौन का महत्व बताया । सुजाता जैन ने जरा पास आने दो बांके बिहारी गाया।सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से जगत के मंगल कल्याण के लिए प्रार्थना की और अंत में प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:
Post a Comment