Friday, April 24, 2026

रिक्रूट आरक्षियों के रिहर्सल पासिंग आउट परेड का निरीक्षण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत रिक्रूट आरक्षियों के रिहर्सल पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों के अंतर्गत एक रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, एकरूपता एवं सटीक ड्रिल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। यह रिहर्सल परेड आगामी पासिंग आउट परेड की अंतिम तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले, अनुशासित, सक्षम एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत पुलिसकर्मी तैयार करना है, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

No comments:

Post a Comment