Monday, April 13, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर सुभारती विश्वविद्यालय में प्रभावशाली व्याख्यान, विद्यार्थियों को मिला संतुलित जीवन का मंत्र




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के भाषा विभागकला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर एक प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन प्रबंधन महाविद्यालय के एच.आर. लैब में किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण) के अंतर्गत आयोजित किया गयाजिसका उद्देश्य विद्यार्थियोंशिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राहुल बंसल (प्रोफेसर एवं सलाहकारवेलनेस सेंटर) ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण में विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समय प्रबंधनमाइंडफुलनेसध्यान (मेडिटेशन) तथा संतुलित दिनचर्या को अपनाने पर विशेष बल दिया। डॉ. बंसल ने सरल एवं व्यावहारिक उपायों के माध्यम से तनाव प्रबंधन के तरीके साझा करते हुए कहा कि नियमित ध्यान, स्वस्थ आहार, सकारात्मक सोच एवं अनुशासित दिनचर्या से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय स्वयं के लिए निकालने तथा डिजिटल विचलनों से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी।


कार्यक्रम का सफल संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गयाजबकि समन्वयन की जिम्मेदारी सुश्री सोनी चौहान ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. रफत खानमडॉ. मनीषा लूथराडॉ. स्वाति शर्माडॉ. प्रीति शर्माडॉ. निशि सिंहश्री अंकितसुश्री भावना जोशी सहित अनेक शिक्षकगणशोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।


कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना की। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सजग बनने की प्रेरणा प्रदान की।

No comments:

Post a Comment