Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 16, 2026

पदयात्रा के साथ ही हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला का किया निर्माण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, 'मिशन शक्ति' पंचम् चरण के 'द्वितीय भाग' में' नारी शक्ति वन्दन अधिनियम-2023' के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अधिनियम के समर्थन और जागरूकता के क्रम में शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं और प्रध्यापकों ने महिला अध्ययन केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय, सरधना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा में सहभागिता की। अभियान का नेतृत्व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो संगीता शुक्ला ने किया। पदयात्रा में महाविद्यालय की ओर से नोडल अधिकारी प्रो लता कुमार ने सहभागिता की। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने सभी को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की शुभकामनाएं दीं। पदयात्रा के साथ ही हस्ताक्षर अभियान और मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here