नित्य संदेश ब्यूरो
इंदौर, 28 अप्रैल। तिलक शाखा द्वारा मनभावन नगर स्थित मनभावन नगर अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में आज प्रातः 9 बजे स्थानीय रहवासियों एवं शाखा सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, जरूरतमंदों एवं क्षेत्रवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य की शुरुआत की गई।
शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य” मानते हुए यह पहल समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से की गई है। स्थानीय नागरिकों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए तिलक शाखा के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में तिलक शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव सुभाष वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय भाटे, कार्यक्रम संयोजक श्री शक्ति सिंह शेखावत एवं तिलक शाखा के सम्माननीय सदस्यों सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शाखा सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment