Wednesday, April 15, 2026

विश्व कला दिवस पर सुभारती में रंगों का उत्सव: प्रतिभाओं ने बिखेरा सृजन का जादू


नित्य संदेश ब्यूरो 


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के फाइन आर्ट्स विभाग में विश्व कला दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कला के प्रति अपनी गहरी अभिरुचि को अभिव्यक्त किया। 


कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाजिसमें विभाग के अधिकतम छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय विश्व कला दिवस” रखा गयाजिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक एवं सृजनात्मक चित्र प्रस्तुत किए। द्वितीय दिवस पर विश्व कला दिवस” विषय पर विभाग के सहायक प्राध्यापक सिद्धार्थ त्रिपाठी द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस दिवस के महत्वइसके मनाए जाने के उद्देश्य तथा महान कलाकार लियोनार्डो द विंची के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। व्याख्यान के उपरांत सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान पर मोहित सैनीद्वितीय स्थान पर विक्रम कुमार तथा तृतीय स्थान पर विदुषी शर्मा एवं अनमोल त्यागी रहे। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप स्केचिंग किट प्रदान की गईजो इनबिड्ज़ के संस्थापक वागीश जी की ओर से भेंट की गई।


इस अवसर पर विभाग के डीन व प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पिंटू मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहींबल्कि समाज को संवेदनशील बनाने का सशक्त साधन है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकताआत्मविश्वास और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैंजो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सम्पूर्ण आयोजन में विभाग के डीन व प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पिंटू मिश्रा एवं वागीश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विभाग से डॉ. अंशु श्रीवास्तवडॉ. पवनेन्द्र तिवारीश्री कृष्ण कुंडाराडॉ. आशीष मिश्राश्री लक्ष्य कुमारश्री दिवाकर बिष्टश्री लकी त्यागीश्री धर्मराज गुप्ता एवं सुश्री प्रियंका सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment