Tuesday, April 7, 2026

मैत्री एलुमनाई कार्यक्रम का समापन, डा. भावना हुई सम्मानित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर अनीता राठी की अध्यक्षता में सात दिनों से संचालित मैत्री एलुमनाई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मधु वाजपेयी (रिटायर्ड प्रोफेसर मेरठ कॉलेज मेरठ) उपस्थित रही। अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर चुन्नी रस्तोगी (पंडित बख्शी राम इंटर कॉलेज जाहिदपुर), शिवाली मुकुट (जीएसटी अधिकारी मेरठ), डा. भावना शर्मा (रा. क. इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़), सुषमा गुप्ता, नंदिनी रस्तोगी (हरिदास पब्लिकेशन संपादक), लक्ष्मी (जिम ट्रेनर), डॉली आदि शामिल रहे। 


यहां डॉ. भावना शर्मा ने कहा - पीछे मुड़कर कभी ना देखें, सफलता तुम्हारा इंतजार कर रही है, अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम के आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉक्टर मेरी भारद्वाज, निशा गुप्ता, डॉ. वंदना शर्मा आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment