नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व पृथ्वी दिवस पर शिक्षासेतु के युवाओं ने टैगोर पार्क में नाटक द्वारा धरती बचाने का संदेश दिया।
शिक्षासेतु के संयोजक हरि विश्नोई ने बताया कि गार्गी श्रीवास्तव द्वारा लिखित व बी बी शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक धरती माता के संवाद पेड़,पंछी,पानी,प्रकृति, पर्यावरण बचाने हेतु सिविक सेन्स अपनाने पर आधारित थे। सभी पात्रों ने रोचक ढंग से जहरीले रसायनो व पालीथीन से मुक्ति तथा कचरा निपटान और सामूहिक स्वच्छता को जरूरी बताया।नाटक के माध्यम से बताया गया कि कूड़ा और प्रदूषण घटेगा तो घरती बचेगी।पेड़ लगेंगे तो धरती सजेगी।रूपेश ने कत्थक नृत्य से महाभारत की मनोरम प्रस्तुति दी।
महेश रस्तोगी ने बताया कि 10 से अधिक इको फ्रेंडली उपाय एक जगह होने पर गूगल ने टैगोर पार्क को पर्यावरण में प्रथम घोषित किया है।सभी को पेड़ पौधे लगाने की शपथ दिलाई। हैल्पिंग हैंडस संस्था की नीरा सप्रा,भावना राजदेव व मीरा सिंह ने नाटक की प्रशंसा करते हुए कलाकारों को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन चंद्र अग्रवाल ने की व मुख्य अतिथि रंगकर्मी मौ. आबिद रहे।अंकित श्रीवास्तव,संजीव खन्ना, पूनम सक्सेना,रानी माला व कंचन रस्तोगी आदि दर्शकों ने बड़ी संख्या में नाटक का आनंद लिया।जल्द ही नारी वंदन पर आधारित नाटक का भी मंचन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment