Wednesday, April 1, 2026

तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया नए सत्र का स्वागत



नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा : क्षेत्र के गांव डूंगर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर 1 में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया।

प्रधानाध्यापक रीना रानी ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत करते हुए नए सत्र का शुभारंभ कराया। इस दौरान विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ऋचा शर्मा, मनुदेव सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं गांव के ही प्राइमरी पाठशाला नंबर 02 में भी नए सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ की गई। यहां प्रधानाध्यापक अरविंद यादव ने विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment