Sunday, April 12, 2026

समावेशी स्वास्थ्य की ओर सुभारती का कदम: योग सत्र ने दिया संतुलित जीवन का संदेश


 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती विकलांगता सलाहकार सेवा केंद्र, (Subharti Disability Advisory Service Centre) एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष योग सत्र का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। “Inclusive Wellness, Strength & Calm” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्गों के लिए शारीरिकमानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. निशांत कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित यह सत्र योग हॉलफैकल्टी ऑफ एजुकेशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मिस दीपिका चौधरी के स्वागत भाषण से हुआजिसके उपरांत डॉ. मंजू अधिकारी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत करते हुए योग के माध्यम से समावेशी स्वास्थ्य की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों के सम्मान में डॉ. मंजू अधिकारी एवं मिस दीपांशु चौधरी द्वारा पौधा (पाटका) भेंट किया गयाजो विकासहरित सोच एवं सकारात्मकता का प्रतीक रहा। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनप्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इन अभ्यासों से प्रतिभागियों में शारीरिक सुदृढ़तालचीलापन और मानसिक शांति का संचार हुआ। विशेष बात यह रही कि यह सत्र सभी वर्गों के लिए अनुकूल एवं समावेशी रूप में तैयार किया गया थाजिससे हर व्यक्ति सहजता से इसमें सहभागिता कर सका।

इस अवसर पर डॉ. अंकित सिंह जादौनडॉ. दीपक राघवडॉपिंटू मिश्रा डॉ. अतुल तिवारीडॉ. निशांत कुमारमिस दीपांशु चौधरीश्री संजीत तिलकश्री शरद पंवार तथा शोधार्थी मोहम्मद सरताज सहित अन्य शिक्षक गण की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह योग सत्र न केवल सफल रहाबल्कि प्रतिभागियों को एक स्वस्थसंतुलित और समावेशी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर गया।

No comments:

Post a Comment