Thursday, April 2, 2026

विवाहिता ने पंखे में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या की

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में बीती रात  विवाहिता ने पंखे में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम  के लिए भेज दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है समाचार लेकर जाने तक घटना की तहरीर  नहीं दी गई है 


जानकारी के अनुसार मोहित पुत्र मित्रपाल निवासी सिंहपुर की दूसरी शादी 25 फरवरी को प्रीति पुत्री फतेह सिंह निवासी रहमापुर मखनगर थाना हस्तिनापुर से हुई थी बुधवार की देर रात प्रीति ने कमरे में लटके  पंखे में फंदा डालकर फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली मृतका का पति मोहित गुड़गांव में वेल्डिंग का काम करता है जो मौके पर घर नहीं था गुरुवार की सुबह सो कर ना उठने पर  सास बर्फी ने देखा तो दंग रह गई आसपास शोर मचाया आसपास के लोग महिला  इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी 


मौके पर सीओ सदर देहात सुधीर कुमार थाना प्रभारी सुदीप सिरोही मय फोर्स के  पहुंचे ओर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है इस मामले में ग्रामीण में बताया कि मोहित की दूसरी शादी हुई है पहली पत्नी पूजा की डिलीवरी का समय मौत हो गई थी

No comments:

Post a Comment