Thursday, April 30, 2026

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर विधि विद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के विधि विभाग में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर निर्माण एवं प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में निदेशक प्रो. डॉ. अनिल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की समझ आज के विधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में गहन अध्ययन एवं शोध के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के समन्वयक डॉ. मो. आमिर ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निहारिका पिलानिया एवं इक़रा रशीद द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बानी ने प्रथम तथा काशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रस्तुति प्रतियोगिता में बिराज भारती प्रथम, अमरचंद द्वितीय तथा तान्या साहू तृतीय स्थान पर रहीं।



No comments:

Post a Comment