Monday, April 6, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर की टीम ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।

आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें हमजा ने 43, प्रिंस ने 41, उत्तम ने 38 और अरनव ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव, आरव, हिमांशु, रिहान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से हिमांशु ने 44, रिहान ने 35, विपुल ने 40, आयुष ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में वैभव ने तीन, विवेक और आईस ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सबजूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment