Thursday, April 30, 2026

तीन गोलियां मारकर पिता को उतारा मौत के घाट


नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ।
जानी थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात घट गई। 

बेटे रियाज ने ही अपने पिता एजाज पुत्र अब्दुल रहमान (75) को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

बताया जा रहा है कि मृतक एजाज ने पूर्व में अपनी खेत की जमीन 54 लाख रुपये में बेची थी। इसी रकम को लेकर मृतक और बड़े बेटे रियाज के बीच लंबे समय से पैसों का विवाद चल रहा था।

इसी पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, विवाद बढ़ने पर बेटे ने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। हत्या में प्रयुक्त हथियार मौके से बरामद किए गए है।

फिलहाल आरोपी फरार है, पर पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी कर हत्यारे बेटे को पकड़ने के लिए कड़ी नाकाबंदी कर दी है। 

No comments:

Post a Comment