Monday, April 13, 2026

​जनकल्याण योजनाओं के लोकार्पण के साथ 'एआई जनमानस एवं तत्परता रिपोर्ट' का शुभारंभ, सीसीएसयू की सहभागिता से तकनीकी शिक्षा को नई दिशा

नित्य संदेश ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पण के साथ “एआई सेंटीमेंट्स एंड रेडीनेस रिपोर्ट” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह एवं प्रदेश सरकार के मंत्रीगण मौजूद रहे।

इस दौरान लॉन्च की गई “AI Sentiments & Readiness Report” को तकनीकी शिक्षा, नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है। रिपोर्ट के माध्यम से युवाओं और शिक्षकों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति समझ और तैयारी का आकलन किया जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप ढाला जा सके। कार्यक्रम में सीसीएसयू, मेरठ की सक्रिय भागीदारी रही। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. सचिन चौधरी एवं वीरेंद्र मौर्य (कार्यवाहक रजिस्ट्रार) सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही  रजत अरोड़ा (कंट्री मैनेजर, पब्लिक अफेयर्स एंड पॉलिसी) एवं विशाल सूद ,सीईओ प्लेसकॉम( इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर के रूप में जुड़े) को भी मंच पर आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जब एआई से जुड़ी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा था, तब मंच पर मौजूद अतिथियों ने सीसीएसयू के प्रतिनिधियों का अभिवादन किया। इससे विश्वविद्यालय की इस पहल में भागीदारी को विशेष पहचान मिली। रिपोर्ट के माध्यम से छात्रों पर्सनलाइज्ड AI ट्यूटर और शिक्षकों को AI, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का रोडमैप तैयार किया गया है। इससे न केवल शिक्षण पद्धति में बदलाव आएगा, बल्कि शिक्षा प्रणाली को नई दिशा भी मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सीसीएसयू अब AI/ML आधारित विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहलें उच्च शिक्षा को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।

No comments:

Post a Comment