Saturday, April 18, 2026

25 अप्रैल हो होगी सभा, तैयारी जोरो पर

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शनिवार को सौंदत में फारुख ठेकेदार के आवास पर लोकदल कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। 25 अप्रैल को ग्राम इकड़ी में होने वाली बैठक के लिए रण्रनीति बनाई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आएंगे। 

तत्पश्चात सभी ने गांव बढ़ला, अतलपुर, अमरपुर आदि गांवों का दौरा कर लोगों को सभा में जाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर रालोद नेता रतन सिंह, धर्मपाल नारंगपुर, रालोद नेता बिजेंद्र भाटी , विकास भैंसा, अक्षय अतलपुर, मोहित डागर, अनिल पहाड़पुर, सुबेसिंह नागर छुछाई, अरुण खटकी, देवेंद्र अतलपुर, पदम सोनी, आसिफ बढ़ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment