Saturday, April 4, 2026

टिकौला शुगर मिल ने किया सत्र 2025-26 का प्रदेश में सबसे पहले सम्पूर्ण किया गन्ना मूल्य भुगतान



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि. शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025-26 की पेराई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है।तथा मिल का पेराई सत्र 2025-26 का समापन हो चुका है। इस सत्र में खरीदे गए सम्पूर्ण गन्ने का गन्ना मूल्य भुगतान चीनी मिल के माध्यम से सीधा किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है।

अतः सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे अपनी-अपनी सम्बन्धित बैंकों के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर लें।मिल प्रबंधन सभी किसान भाइयों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।जिन्होंने इस सत्र में गन्ना आपूर्ति में सहयोग प्रदान किया।किसान भाइयों से अपील की जाती है कि, अगले आगामी पेराई सत्र के लिए गेंहू एवं सरसों की कटाई के बाद ज्यांदा से ज्यादा रकबे में उन्नत किस्म का गन्ना बोयें व इस सत्र की भांति ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गन्ना आपूर्ति करके "गन्ना आपूर्ति बढाओं, ईनामी योजना का भरपूर लाभ उठाओं का लाभ उठायें।

No comments:

Post a Comment