Sunday, April 19, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की 17 रन से शानदार जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में समर क्रिकेट कैंप के दौरान चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 17 रन से शानदार जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसमें रोनित ने 55, आदित्य यादव ने 39, आयुष ने 38, विशाल ने 36 और दिव्य ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शौर्य ने 4, पार्थ ने 3, हिमांशु ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 72, शौर्य ने 38, समीर ने 37, पार्थ ने 35, हिमांशु ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी अरहान ने 4, अवि ने तीन, कुश ने दो, दिव्य ने एक विकेट लिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17 रन से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों के बीच एक मैच होगा।

No comments:

Post a Comment