Saturday, April 11, 2026

बटावली में 14 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव बटावली में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में गेहूं काट रहे मजदूरों को एक विशालकाय अजगर सांप दिखाई दिया।शाहरुख पुत्र शमशाद निवासी बटावली के खेत में मजदूर फसल कटाई में जुटे हुए थे, तभी अचानक करीब 14 फीट लंबा अजगर उनके सामने आ गया। 

अजगर को देखते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उनके हाथ-पांव फूल गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।वन विभाग के वन रक्षक अतुल स्वामी ने टीम के साथ सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।वन रक्षक अतुल स्वामी ने बताया कि पकड़ा गया अजगर लगभग 14 फीट लंबा है, जिसे किसी प्रकार की चोट पहुंचाए बिना सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment