Tuesday, April 14, 2026

एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई


उत्सव भारद्वाज

नित्य संदेश, मेरठ। एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के केंद्रीय कार्यालय पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी व टीम ने डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाकर फूल अर्पित किए और संविधान के प्रति हमेशा वफादार रहने का संकल्प लिया। संस्था के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आज प्रण लिया कि हम सभी अपने संविधान और कानून के प्रति हमेशा वफादार रहेंगे और अपने देश के लिए हमेशा ही समर्पित रहेंगे।अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी ने कहा कि हमारा संविधान हमें देश में समान अधिकार दिलाता है और जाति का भेदभाव मिटाता है इसलिए हम सबको अपने संविधान और कानून के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अपने देश को उन्नति की ओर अग्रसर करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment