Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

एस.बी.एम. इंटरनेशनल स्कूल में 'दीक्षांत समारोह' का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एस.बी.एम. इंटरनेशनल स्कूल में 'दीक्षांत समारोह' का आयोजन हर्षोल्लास के परीक्षितगढ़ नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.बी.एम. इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए 'दीक्षांत समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यू.के.जी. कक्षा के नन्हे विद्यार्थी रहे, जो स्नातक की वेशभूषा में बेहद उत्साहित नज़र आए।समारोह का औपचारिक शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मोनिका गोयल एवं प्रिंसिपल श्रीमती विनीता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मान और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नन्हे स्नातक अपनी डिग्रियां प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। समारोह को सफल बनाने में स्कूल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से विनीता शर्मा, राशिका,कामिनी अग्रवाल , स्वाति त्यागी एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के प्रबंधन और संचालन में अपना विशेष सहयोग दिया।

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मोनिका गोयल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह बच्चों के शैक्षणिक जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रिंसिपल श्रीमती विनीता अग्रवाल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों के साझा प्रयासों पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और बच्चों के साथ सामूहिक चित्र लिए गए और उत्सव का राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here