Monday, March 30, 2026

एलपीजी का संकट, नौ घरों से चोरी कर लिए गए सिलेंडर



नित्य संदेश ब्यूरो

देहरादून। एलपीजी सिलेंडर संकट के चलते तिलक रोड स्थित दांडीपुर इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई घरों से अब तक करीब 9 सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। 


चोर खुलेआम घूम रहे हैं और कई निवासियों के पास उनकी सीसीटीवी फुटेज है। पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन शाम को उसी चोर को एक और घर में सिलेंडर चुराते हुए देखा गया। उक्त घटनाएं दांडीपुर तिलक रोड की है, यह क्षेत्र खुरबुरा चौकी अंर्तगत आता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्पष्ट सबूत और बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है, जिससे निवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

No comments:

Post a Comment