Thursday, March 26, 2026

ट्रेन में हुई थी मुलाकात, तीन बच्चों के पिता संग युवती ने रचाई कोर्ट मैरिज, घर से गायब होने पर मचा हड़कंप


नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा: क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि करीब 10 साल पहले ट्रेन में सफर के दौरान युवती की मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया।

बताया गया कि युवक पहले से ही तीन बच्चों का पिता है। इसके बावजूद दोनों ने करीब दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी की जानकारी युवती के परिजनों को नहीं थी। करीब पांच दिन पहले युवती अचानक घर से लापता हो गई, जिस पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को बरामद कर लिया और उसके प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाते हुए साथ रहने की बात कही है और परिवार वालों से जान-माल का खतरा भी जताया है। फिलहाल पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया है, जबकि तीन बच्चों के पिता को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों बालिग है। और दोनों ने कोर्ट मैरिज की हुई है। यदि पूर्व पत्नी कोई शिकायत करती है तो आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment