Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में ह्यशैक्षणिक संस्थानों में जेंडर सेंसिटाइजेशनह्ण पर अतिथि व्याख्यान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में ह्लशैक्षणिक संस्थानों में जेंडर सेंसिटाइजेशनह्व विषय पर एक महत्वपूर्ण अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों में जेंडर सेंसिटाइजेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शैक्षणिक संस्थानों में समावेशी एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना तथा लैंगिक समानता और अधिकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना था। साथ ही विद्यार्थियों को जेंडर से जुड़े सामाजिक एवं कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।


इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में फैकल्टी ऑफ लॉ की डीन, डॉ. रीना विश्नोई ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसिटाइजेशन केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि एक सामाजिक आवश्यकता है, जो शैक्षणिक संस्थानों में समानता, सम्मान और समावेशिता को बढ़ावा देती है।


इस अवसर पर कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सुधीर त्यागी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में जेंडर सेंसिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है, बल्कि एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करते हैं और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. अनोज राज, डॉ. रितेश चौधरी, डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अल्पना, डॉ. अमृता चौधरी, डॉ. जूली, डॉ. शालिनी, डॉ. मोहिनी, डॉ. दिनेश, डॉ. रामप्रकाश तिवारी, डॉ. कपिल कुमार एवं श्रीमती भावना जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सपना शर्मा ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवहार एवं शैक्षणिक जीवन में अपनाएं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here