Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

महावीर विश्वविद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पहले ही दिन बड़ी संख्या में पंजीकरण कर प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित, डीन एवं शिक्षा संकाय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की प्रशिक्षिका डॉ. मनोज सिंधी (सचिव, उत्तर प्रदेश) के निर्देशन में किया गया। प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ ड्रिल, नॉट-टाइंग एवं आउटडोर सर्वाइवल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें महाराष्ट्र ने प्रथम, हरियाणा ने द्वितीय तथा पंजाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डीन शिक्षा संकाय डॉ. शिवपाल सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. तोसेंद्र कुमार, श्री दिनेश कुमार एवं श्री संजय कुमार का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here