Tuesday, March 10, 2026

आने वाली पीढ़ी को मानसिक पंगु बना रहा एआई: डा. आवेश

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा भूषण, प्रोफेसर स्वर्णलता कदम, डॉ. राधा रानी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शिविर स्थल लिसाड़ी में सर्वप्रथम प्रार्थना गाकर शिविर प्रारम्भ किया, लक्ष्य गीत गाया।


साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वास्थ्य पर रैली निकालते हुए महिलाओं, पुरुषों एवं किशोरावस्था के बच्चों को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। बौद्धिक सत्र में डॉ. आवेश कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वास्थ्य पर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने एआई के बारे में बताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ी को मानसिक पंगु बना रहा है। आपकी रचनात्मकता को एक तरह से खत्म करता जा रहा है, जो आज हमें समझ नहीं आ रहा है, वो आने वाले भविष्य में उसके दुष्परिणाम हमें संभलने का मौका नहीं देंगे।


कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनीषा भूषण द्वारा संचालन किया गया। शिविर में पूजा, रेणुका, शगुन, मोनिका, शिवानी, अश्विनिया, शहरीन, अक्शा, मन्त्तशा, गुनगुन, गुनगुन सैनी, इल्मा, अनिका, महक, दिव्या, मानसी, साक्षी, नेहा, इंशा, शैली, शालू, राधिका, भावना, वंशिका,निक्की आदि स्वयं सेविकाओं ने विशिष्ट सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment