Monday, March 30, 2026

मुल्क का भविष्य है छात्र-छात्राएं: डॉक्टर नुसरत सेठ

स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान हुआ आयोजित

इकराम चौधरी
किठौर। स्टार अल-फलाह इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेघावी छात्र- छात्राओं को मोमेंट तो देते हुए सम्मानित किया ।यह कार्यक्रम शिक्षा व सामाजिक योगदान और विशेष उपलब्धियां को पहचान देने के लिए संस्था में हर वर्ष आयोजित किया जाता है ।जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और प्रतिभा की प्रति जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम कस्बा किठौर स्थित स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज मैं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया व प्रोत्साहित किया गया जिन छात्र-छात्राओं ने कक्षा 9 व 11 में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उनको रिजल्ट कार्ड के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किठौर चेयरमैन पति सलमान मुनकाद, एडीओ माछरा राजकुमार मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शराफत अली ने किया। मुख्य अतिथि सलमान मुनकाद ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं है इसे विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और समाज मैं अपना योगदान दे रहे हैं 

स्कूल प्रबंधक डॉक्टर नुसरत सेठ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा के आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में तुमको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा ।आप सभी छात्र-छात्राएं अभी से ही अपने भविष्य को संवारने के लिए अपनी पढ़ाई लगन के साथ शुरू कर दें उन्होंने कहा कि तुम मुल्क का भविष्य हो अगर तुम बुनियादी तौर पर मजबूत होंगे तो मुल्क की जड़े भी मजबूत होगी और यह सब कुछ आप शिक्षा से हासिल कर सकते हैं 

समारोह के दौरान कक्षा 9 में प्रथम टॉपर मीनाक्षी पुत्री योगेंद्र कक्षा 11 गणित में प्रथम टॉपर आयशा पुत्री शराफत एडवोकेट और कक्षा 11 जीव विज्ञान में प्रथम टॉपर सन पुत्री जावेद अली रहे इसके अतिरिक्त द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंट तो देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की 

इस मौके पर छात्र-छात्राओं के परिजन भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया मुख्य रूप से विरासत त्यागी,अमित कुमार , सुदीप कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार शकील सैफी, डॉक्टर फुरकान , संजय ,आंसू इकराम अली,वरुण कुमार,आदि अध्यापकगण व गणमान्य लोग मौजूद थे

No comments:

Post a Comment