Monday, March 30, 2026

पीएम श्री विद्यालय नगली में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ


इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली किठौर में परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें वार्षिकोत्सव वह मीना मंच मेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजबाला व संचालन शादाब अली ने किया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती पर माला अर्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किया गया ,परीक्षा फल प्राप्त कर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे प्रथम द्वितीय वृत्तीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान की गई बच्चों ने मीना नाटक वह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस मौके पर प्रधानाध्यापक ताजुल मलूक ने अपने विचार प्रस्तुत किया और विद्यालय में मौजूद सुविधाओं जैसे आईसीटी लैब , डिजिटल लाइब्रेरी आदि के संबंध में जानकारी दी 

थाना किठौर से आई पुलिस टीम ने टोल फ्री नंबरों से बालिकाओं और महिलाओं को अवगत कराया ग्राम प्रधान नंगली ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया इस मौके पर अध्यापक गणों जिसमे अतिया ,रेनू चौधरी, रेखा, पिंकी आदि मौजूद थे

No comments:

Post a Comment