Friday, March 20, 2026

शास्त्री नगर में महिला का नया स्कैम तरीका उजागर, व्यापारी की सतर्कता से बचा बड़ा नुकसान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: जहां एक ओर महिलाएं धार्मिक आस्था के साथ मंदिरों में पूजा-पाठ करती नजर आती हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ठगी को अपना जरिया बना रहे हैं। 

ताजा मामला शास्त्री नगर क्षेत्र का है, जहां एक महिला द्वारा स्कैम करने का प्रयास सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे एक महिला शास्त्री नगर सेक्टर 2 स्थित फैशन विला नामक दुकान पर पहुंची। पहले उसने सामान्य ग्राहक की तरह कपड़े देखे और खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसने व्यापारी से बातचीत के दौरान उसके लैपटॉप और मोबाइल के बारे में जानकारी ली और पूछा कि क्या दोनों Apple के हैं। व्यापारी के हां कहने पर महिला ने डिवाइस देखने की इच्छा जताई। इसी दौरान उसने मोबाइल हाथ में लेकर कुछ संदिग्ध गतिविधि शुरू कर दी। व्यापारी को शक होने पर उसने तुरंत मोबाइल वापस मांगा। 

जांच करने पर पता चला कि महिला पासवर्ड डालने की कोशिश कर रही थी। व्यापारी की सतर्कता के चलते बड़ा नुकसान टल गया। पकड़े जाने पर महिला उल्टा-सीधा बोलते हुए मौके से फरार हो गई। यह घटना एक बार फिर सावधान करती है कि व्यापारी अपने निजी उपकरण किसी अनजान व्यक्ति को न दें और हर समय सतर्क रहें।

No comments:

Post a Comment