Monday, March 30, 2026

आपातकाल दिवस विषय पर स्लोगन गतिविधि का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आपातकाल दिवस हर साल 25 जून को मनाया जाता है। यह दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा घोषित 21 महीने के आपातकाल की याद दिलाता है। 

इस वर्ष 25 जून 2025 को राष्ट्र में आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनाई गयी है जिसकी श्रृंखला में कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन किया जा रहा है।आज दिनांक 30/03/2026 को आपातकाल दिवस को याद करते छात्राओं द्वारा विभिन्न स्लोगन लिखकर, चार्ट बनाकर स्लोगन गतिविधि में प्रतिभागिता की गई ।

 आपातकाल दिवस स्लोगन गतिविधि का आयोजन अंग्रेजी विभागध्यक्षा डॉ. फातिमा हसन द्वारा किया गया।छात्राओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा की यह दिन लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की आजादी और संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने तथा लोकतंत्र के 'काले अध्याय' के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. आंचल वत्स, डॉ. पूजा राय का योगदान रहा। कार्यक्रम में अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment