Friday, March 6, 2026

एसपी ऑफिस जा रहे शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

 



नित्य संदेश ब्यूरो

हापुड़। शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जुलूस की शक्ल में एसपी ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें आवास विकास कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर रोक दिया, जिससे कार्यकर्त्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक हुई।

दरअसल शोषित क्रांति दल ने घोषणा की थी कि पुलिस की मनमानी और उत्पीड़न के खिलाफ शोषित क्रांति दल की हापुड़ यूनिट पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में एसपी ऑफिस का घेराव कर कप्तान को ज्ञापन सौंपेगा,जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने केपी सिंह के आवास की घेराबंदी शुरू कर दी जिस पर केपी सिंह व सभी कार्यकर्ता एसकेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के निर्देश पर वहीं पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, धरना देने के थोड़ी देर बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में एसपी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे आवास विकास कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर थाना प्रभारी नगर कोतवाली विनोद कुमार पांडे ने मय फोर्स के उन्हें रास्ते में रोक लिया जिससे कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी थाना प्रभारी विनोद पांडे से जमकर नोंकझोंक हुई वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह ने कहां की पुलिस तंत्र के दम पर लोकतंत्र को कुचला जा रहा है. अभिषेक लंकेश ने कहा कि कहा कि हमारा रास्ता रोकने से पुलिस की मनमानी पर पर्दा नहीं गिरेगा अब पर्दा उठ चुका है और न्याय तो हम लेकर रहेंगे, एसकेडी कार्यकर्ता दीपक बौद्ध ने कहा कि तीन दिन में मांगे नहीं मानी गई तो अगली बार हम सिग्नेचर बिल्डिंग के बाहर धरने पर बैठेंगे.

गौरतलब है कि लगभग 4 साल पहले शोषित क्रांति दल के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह पर सामंती लोगों ने घर में घुसकर कातिलाना हमला कर दिया था जिस पर केपी सिंह ने थाना धौलाना पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसका नंबर 516/21 है, जिसमें पुलिस ने पीड़ित केपी सिंह को ही जेल भेज दिया था और आरोपी पक्ष के साथ पुलिस खुलकर साठ गांठ कर गंभीर धाराएं पुलिस ने हटा दी थी,उस दौरान शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में कई आंदोलन किए गए थे,केस की जांच आज तक प्रचलित है, हापुड़ पुलिस ने केपी सिंह के केस में मुख्य अभियुक्त विशाल का नाम व लूट की धारा आज तक नहीं बढ़ाई है, उक्त मुकदमे में मुख्य अभियुक्त विशाल का नाम व लूट की धारा बढ़ाने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सीओ ट्रैफिक राहुल यादव सौंपा। इस मौके पर अमरपाल सिंह,नरेश भाटी,मोनू जाटव,नितिन, सूरज,मनीष,जसवंत, पप्पू,इंदर,लालू,सतीश आज़ाद,ऋषभ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment