तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ। अंतरराष्ट्रीय क्षय रोग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मेरठ के लिए गर्व का पल देखने को मिला। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चयनित 5 विशिष्ट व्यक्तियों में से एक, संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) के महामंत्री संजय जैन (बीड़ी वाले) को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें क्षय रोग उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बृजेश पाठक द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर जेपी नड्डा और अनुप्रिया पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संजय जैन के इस सम्मान से मेरठ की ‘क्रांति धारा’ को एक नई पहचान मिली है और व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर
No comments:
Post a Comment