नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें तोहिदूर ने 41, आदित्य ने 40, आरव ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्ण ने 4, कार्तिक ने 4, कबीर और अर्जुन को एक एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए और एक विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से कृष्णा ने 42, आयुष ने 40, ऋतिक ने 37, देवांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने 3, विवेक ने 3, अर्जुन ने 3, फ़वाज़ ने 2 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को पानीपत हरियाणा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम रवाना होगी।

No comments:
Post a Comment