Monday, March 30, 2026

परीक्षितगढ़ निवासी राजेश गुर्जर को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर जिला अध्यक्ष आसपा एडवोकेट चरण सिंह ने परीक्षितगढ़ निवासी राजेश गुर्जर को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है इनकी क्षेत्र के सभी वर्गों में मजबूत पकड़ मानी जाती है 

राजेश गुर्जर ने कहा की क्षेत्र में घर-घर लोगों के बीच जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के आसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है राजेश गुर्जर के नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिला उपाध्यक्ष मोनू तोमर अनिल मावी ,अरविंद मावी,सुदेश गुर्जर ,सुंदर सिंह,नीरज, महेश भाटी शिवपुरी, संजय बंसल,सचिन जाटव, ओमकार जाटव,मदन गुर्जर,डॉ सुरेश गुर्जर,बदल प्रधान ,मोहन प्रधान,गुल्लू प्रधान आदि ने बधाई दी है

No comments:

Post a Comment