रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र में ईद उल फितर की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में शाही इमाम ने अदा कराई जहां रोजेदारों ने नमाज पढ़कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी वहीं क्षेत्र में ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे से मनाया गया बच्चों ने खेल तमाशा के साथ खूब खरीदारी की वहीं नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के घर घर में खीर सीर वितरित करते हुए आपसी भाईचारे का पैगाम दिया वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईद पर बढ चढ कर हिस्सा लिया तथा एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी नगर में अयूब खान आशु राजपूत डा मुस्ताक कुरैशी आशु सैफी अफजल सैफी सनवर सैफी समीर पत्रकार जुगनू सपा नेता जरार अहमद अमीर अहमद शौकत अली प्रधान शकील गावड़ा घर जाकर एक दूसरे ने ईद की मुबारकबाद दी वही पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम पूर्व विधायक योगेश शर्मा पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि चेयरमैन हिटलर त्यागी सपा नेता सचिन यादव बिशनपाल सिंह देवदास गौतम विष्णु शरण डॉ राजकुमार नवनीत त्यागी व धारीवाल पप्पू भैया वरिष्ठ जयवीर त्यागी रवि गौतम शाहिद अली राजीव शर्मा आदि ने क्षेत्र में घर-घर जाकर ईद की साथ खुशी साथ रहकर मनायी

No comments:
Post a Comment